Sunday, July 31, 2016

उफनते नदी-नाले में पांच लोग बहे , वृद्धा युवक की मौत

KnowledgeWorld | फालना-बाली(पाली)
सक्रिय हुए मानसून के चलते शुक्रवार रात और शनिवार तड़के तेज बारिश के कारण जिलेभर में बरसाती नदी-नाले उफान पर है। शनिवार दिन में फालना के पास खारी नदी में जीप समेत जीप चालक को पुलिस ने बचा लिया, जबकि सुमेरपुर के कोरटा गांव के निकट सुकड़ी नदी में तीन युवक बाइक समेत
बह गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दो युवकों को तो बचा लिया, जबकि एक युवक की मौत हो गई। पानी के वेग के कारण काफी तलाश के बाद भी नदी में बही बाइक का पता नहीं लग पाया है। उधर, बोया गांव के पास बरसाती नाले में बहने से एक वृद्धा की मौत हो गई, जिसका शव काफी खोजबीन के बाद पानी से निकाला गया।

No comments:

Post a Comment