Tuesday, August 2, 2016

भूरिया बाबा का मेला हुआ संपन्न। मेले में हजारो की संख्या में श्रद्धालुओ ने बाबा को धोक लगाया।
मेले में कई बहार से पधारे हुए मेहमान कलाकारों का













स्वागत किया गया और भक्ति सरिता में बहार से पधारे मेहमानों ने चार चाँद लगा दिए।
   भक्ति सरिता के आकर्षण रहे भाई महिपाल सिंह जी राजपुरोहित ने ऊपर तथा निचे दोनों जगह पर अपनी सुमधुर वाणी से सभी भक्तो का मन मोह लिया।
भक्त और भी आकर्षित तब हुए जब उन्होंने बहुत ही लोकप्रिय भजन
      महादेवजी जोन लेने आवियारे  राज
      साथै रे विशु रो टोलो लिदो वे तो साथ
      धोम धोम धोम विशु आकरो रे राज
      जाए रे मेनावती ने खावजो रे राज
      बाई रे गवरा ती आगा रेजो मारा लाल
     धोम धोम धोम विशु आकरों रे राज।

तथा   हां रे बाबा निर्वाणी, नगर में जोगी आया जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। आज का दिन भक्तो के जीवन का बहुत ही यादगार दिवस रहेगा।

                    महाप्रसादी के लाभार्थी 
                 
                  राजपुरोहित समाज पुराडा
   

Monday, August 1, 2016

भूरिया बाबा मेला लेटेस्ट न्यूज़

भूरिया बाबा मेले में नवयुवक मंडल पुराडा में पहुंचे नवयुवक मंडल पुराडा के सदस्य।
बाबो भली करे





ला

माँ बहुचरा की महिमा नवरंगपुरा अहमदाबाद

पूर्व रात्रि नवरंगपुरा गाम,अहमदाबाद में गुजराती भजन कलाकार लालभाई बकाभाई ग्रुप के सानिध्य में माँ बहुचरा के आनंद के गरबे का लाभ मिला। जीवन कृतार्थ हो गया।




भूरिया बाबा मेला में भक्तो का आना हुआ शुरू

अभी मिली खबर के अनुसार सवेरे तडके से ही भक्तों के टोले बाबा की जय के जयकार लगाते हुए, पहाड़ी पर  चढ़ रहे हें।
मेले की शुरुआत हो गयी हें।
                ।जय बाबा री।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिपुष्टि वर्धनम
उर्वारुकमिव बन्धनात मृत्युर्मुक्षीय माम्रतात।

आज हें हरियाली अमावस्या भूरिया बाबा का मेला

समस्त धर्मप्रेमी सज्जनों को आज हरियाली अमावस्या और भूरिया बाबा के मेले की बहुत बहुत बधाई हार्दिक शुभकामनाएं।
   थारोडी पावडियों नमतो आवु रे
भूरिया बाबा 
    नमतो आवु रे भूरिया बाबा मेलो घर घर में।
 

एक शाम भूरिया बाबा और हनुमान जी महाराज के नाम

1 अगस्त 2016 अर्थात पूर्व रात्रि को भूरिया बाबा धाम पर एक शाम भूरिया बाबा और हनुमान जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित की गयी , जिसमे कई कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी।
 पुराडा से भाई साहेब महिपाल सिंह जी राजपुरोहित ने अपने मुखारबिंद से मधुर वाणियो भजनों की प्रस्तुति दी और सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


                          जय बाबा री

कपिल शर्मा की जीवनी

कपिल शर्मा की जीवनी 

हेल्लो दोस्तों

आज हम ऐसे शख्स के बारे में जानेंगे, जो एक छोटे से गाँव से निकल कर अपनी महेनत और लगन से काम करके आज पुरे हिन्दुस्तान में कॉमेडी किंग (Comedy King) के नाम से जाने जाते हैं.

वो अलबेला है वो दीवाना है वो मस्ताना है, उसकाFan पूरा जमाना है. दोस्तों उसका नाम कपिल शर्मा (Kapil Sharma) है लेकिन वो बिलकुल नहीं शर्माता है , बल्कि उसके उसके Joke सुन कर बड़े-बड़े शर्माजाते हैं.

जब वो छोटा सा बच्चा था तो वो बचपन में एक सपना देखा करता था की बड़ा होकर वो एक गायक (Singer) बनेगा, लेकिन नहीं जब वो बड़ा हुआ तो वो एक Actor बना, लेकिन अब एक Comedy Kingके नाम से जाना जाता है. Amritsar की गलियों में खेलने वाला कपिल कैसे बना कॉमेडी king आईये हम और आप सब जानते हैं इस पोस्ट में.

 बड़े परदे के बड़े बड़े सितारों के समान ही ये शोहरत हासिल करने वाले और छोटे परदे के बड़े सितारे बनकर उभरने वाले कपिल की कहानी शुरू होती है मुंबई (Mumbai) से 1700 किलोमीटर दूर पंजाब के शहर अमृतसर से,कपिल का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के शहर अमृतसर में हुआ था, kapil sharma केपिताजी (जीतेंद्र कुमार) Police में थे, कपिल शर्मा का बचपन अमृतसर के इसी Police Colony में खाकी वर्दी पहेनें police वालों के बीच बिता, शायद यही वजह से भी कपिल की चुटकुले में Punjab Police का जिक्र अक्सर आजाता है.

Kapil Sharma Childhood Stories: कपिल शर्मा के बचपन के दिन

दोस्तों बचपन में अक्सर Television (TV) के सामने Programme देखते देखते एक नन्हा बालक जिसे आप नन्हा कपिल भी कहे सकते हैं, जो TV के सामने ही acting और डांस करने लगता था. kapil sharma की शरारतें भी बाकी बच्चों में से सबसे जियादा थी, जिनसे सबसे जियादा परेशान होती थीं उनके मोहल्लों में रहेने वाली auntiyan, वो अपने घर से लाल मिर्च, हल्दी, चावल, निम्बू इकट्टा करके लोगों के घरों के सामने फेंक देते थे, और फिर खुद ही जाकर बताते की आपके घर के बाहर कोई टोना टोटका कर दिया है, Auntiyan डर जाती थीं और कपिल शर्मा उनका बाद में खूब मजाक उड़ाते थे.

About Kapil Sharma Education: पढाई लिखाई

Kapil Sharma की शुरूआती education (पढाई) amritsar के Model Town इलाके में PBNसीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुयी, कक्षा 12वीं तक पहुँचने से पहेले ही school में होने वाले Cultural Activity का हिस्सा बन चुके थे, kapil sharma केPrincipal राजिव कुमारिया जी बताते हैं की कपिल जी को बचपन में ही वो प्रतिभा थी जो आगे जाकर उसका उनको फायेदा हुआ.

kapil sharma जी के अन्दर के Talent में औरभी निखार तब आया जब कपिल शर्मा जी ने अमृतसर की हिन्दू कॉलेज में एडमिशन लिया. बचपन से ही उनकी इच्छा singer बन्ने की थी लेकिन उस वक़्त उनका धियान जियादा तर serious acting की तरफ जियादा था. आप सबको kapil sharma जी के बारे में सुनकर ये हेरानी होगी की आज के मशहूर comedian king ने acting की शुरुआत सीरियस रोल से की थी, लेकिन Humour के बारे में kapil sharma का कहेना है की उन्हें ये sense of humour अपनी माँ श्रीमती जनक रानी जी से विरासत में मिला है. एक बार kapil sharma ने अपने ही कॉलेज में अपने किसी गुरु (Teacher) की नक़ल उतारी और ये देख कर पूरा कॉलेज उनका fan होगया.

Kapil Sharma Bad Days:

हिन्दू कॉलेज से आर्ट्स (Arts) की पढाई करने वाले कपिल शर्मा की हिन्दू कॉलेज पास करते ही कपिल जी की कहानी में एक नया मोड़ आया, kapil sharma पर मानों मुसीबतों का पहाड़ Toot पड़ा कपिल sharma के पिताजी को कैंसर होगया, कपिल अपने पिताजी को लेकर दिल्ली आगये इलाज करवाने के लिए. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण साल 2004 में AIMS में इलाज के दौरान निधन होगया, पिता जी के निधन के बाद परिवार से किसी एक को नौकरी मिल सकती थी. कपिल जी की माँ चाहेती थीं की कपिल पंजाब police में भारती हो जाएँ लेकिन कपिल शर्मा जी पंजाब police में जाने के लिए राजी नहीं थे. kapil sharma जी के मना करने पर कपिल के बड़े भाई अभिषेक शर्मा पिताजी की जगह पंजाब police में भारती होगये और कपिल sharma जी निकल पड़े अपनी मंजिल की तलाश में.

पिताजी के निधन के बाद Sister की शादी की जिम्मेदारी कपिल और उनके बड़े भाई अभिषेक sharma पर थीं, कपिल जी ने कॉलेज में students के लिए acting क्लास लेनी शुरू करदी, लेकिन कपिल शर्मा जी कुछ नया और कुछ अलग करना चाहेते थे.

Kapil Sharma Success Turning Point: कपिल शर्मा की सफलता के मोड़

एक दिन कपिल जी ने पंजाब के StandUp मशहूर Comedian Gurpreet Singh उर्फ़ Gurpreet Ghuggi को कॉमेडी करते देखा कपिल को गुरप्रीत गुग्गी जी की कॉमेडी बहुत ही पसंद आई, कपिल जी इनके acting से इतना प्रभावित हुए की उनको अपना Guru मान लिए.

कपिल sharma जी को लगा की वो भी इसी तरह की कॉमेडी में काफी नाम कमा सकते हैं इसी इरादे के साथ कपिल जी ने 2005 में Great Laughter Channel के पंजाबी अवतार हस्ते हसाते रहो में जाकर ऑडिशन (Audition) दिया. जो उस समय का फेमस चैनल था कॉमेडी के मामले में.

आपको जानकार हेरानी होगी की जिस कपिल शर्मा को आज Comedy King कहा जाता है दरअसल उन्हें इस प्रोग्राम के लिए reject कर दिया गया था. शायद उस वक़्त कपिल का हँसना हसाना प्रोग्राम के जजों को पसंद नहीं आया. कॉमेडी show से reject होने के बाद भी कपिल जी ने हार नहीं मानीं, अपनी हिम्मत को बरक़रार रखा और अपने आपको संभाला और वापस एक नयी पारी के लिए अपने आपको तराशने लगे और घंटों महेनत मसक्कत करने में लगे रहे. Daily Hardwork महेनत करते रहे और आज उनकी महेनत आप सबके सामने है.

कपिल Sharma Sir की जिंदगी में फिर से एक नया मोड़ तब आया जब वो 2007 में TV के मशहूर प्रोग्राम ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैनल में हिस्सा लिए. इस show में इन्होने 2 दो काल्पनिक Character के सहारे कपिल ने अपने कॉमेडी की शुरुआत की इनमें एक character था Inspector Shamsher Singh और दूसरा character लाला रोशन लाल का. कपिल शर्मा जी की ये दोनों काल्पनिक चरित्र लोगों को काफी पसंद आया, कपिल ने अपनी कामयाबी का पहेला बड़ा कदम रखा, और इस 3rd सीजन के विजेता भी बने. जिस show के लिए उन्हें first टाइम ऑडिशन में reject किया गया था, उसी 3rd show का जब opening हुआ तब उनके ही पहेले show पहेले प्रोग्राम से एपिसोड (Episode) शुरू हुआ, पहेली entry के साथ साथ इस show के winner भी बने.

Winner बन्ने पर कपिल शर्मा (kapil sharma) को 10 लाख रूपये पुरुस्कार में मिले उस वक़्त kapil sharma जी के लिए ये 10 Lakh बहुत ही जियादा मायेने रखते थे, जीत की इस रकम से इन्होने धूम धाम से अपनी Sister पूजा की शादी की. ये पल कपिल शर्मा के बहुत ही खुशी के दिन थे,और हो भी क्यूँ न क्यूँ की  इतने मुसीबतों में रहेने वाले कपिल ने अपनी महेनत से अपनी बहेन की शादी की जिस में कोई कमी नहीं आने दी अपने भाई होने का फर्ज उन्होंने बहुत ही अछे से निभाया हम सब को उनपर गर्व है और ये सिख मिलती हैं की इंसान को दुःख से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए सफलता आपके जरुर कदम चूमेगी.

अब ये कपिल रुकने वालों में से कहाँ था इसने तो मानो ठान लिए था की इनको आसमान की बुलंदियों को छूना है, और इन्होने अपनी इस Hardwork से साबित भी करदिये. अगले साल ही kapil sharma जी ने उस्तादों के उस्ताद में Hissa लिया. इस प्रोग्राम से कपिल शर्मा की शोहरत बढ़ने लगी कपिल जी को मुंबई में बहुत काम मिलने लगा, कपिल सर ने 2008 में कॉमेडी शो छोटे मियां के Host बनकर आये.

फिर 2009 में कपिल हंस बलिये में नजर आये, कपिल हँसते हसाते कामयाबी की सीडी चढ़ रहे थे, लेकिन उनकी जिंदगी में वो सुन्हेरा पाल आना बाकी था, 2010 में कपिल सर ने तब के सबसे मशहूर Laughter Show Comedy Circus में हिस्सा लिए. और इसी के साथ शुरू हुआ कपिल जी के Career का Golden सुन्हेरा मोका जब कपिल 2010 में कॉमेडी सर्कस के 2 सीरीज के विजेता बने. और इन्होने 2011 में अपने humour को एक नए मुकाम पर पहंचा दिया, इन्होने जुबिली कॉमेडी सर्कस (Jubilee Comedy Circus) के तान्शीन और कॉमेडी सर्कस का नया दौर जीतकर Hat trick लगा दी.

हर नए show में हर नए episode में कपिल जी के अलग अलग अलग रूप नजर आते हर समय अलग अलग किरदार में दिखते, कपिल इसी प्रकार टीवी TV पर आकर लोगों को हंसा हंसा कर लौट पॉट करते गए और लोगों की दिलों में अपनी जगह बनाते गए. कपिल सर की Popularity देखते हुए TV के अलग अलग Programme में बतोर Special Guest बुलाने जाने लगे. कपिल के दिल में अभी एक चीज को लेकर उनकी हसरत बाकी थी जो वो बचपन में सोचा करते थे, दरअसल मेने पहेले ही बताया है की उन्हें बचपन में singer बन्ने का शौक था, और इसी हसरत को पूरा करने के लिए इन्होने साल 2011 में Star Ya Rockstar में हिस्सा लिए. और पूरी दुनिया को ये बता दिया की शुरिली आवाज़ के भी ये मालिक हैं. kapil sharma Star Ya Rockstar में दुसरे नंबर पर रहे. लेकिन आज उनकी आवाज़ और संगीत की तारीफ़ करने में श्रीमती लता मंगेशकर भी हैं जो सुरेली आवाज़ की मलिका हैं.

Big Achhivement Kapil Sharma in Film Industry:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जी का जादू अब सिर्फ TV तक का ही सिमित नहीं रहा kapil ka laughter अब बड़े बड़े Function और Award Show में भी गुजरने लगा कपिल जी ने 2012 में पंजाबी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड और zee सिनेमा अवार्ड भी होस्ट किये. Host के नाते कपिल का होसला तब और बढ़ा जब कपिल जी ने ग्रीश पोल के साथ झलक धिखलाजा में सीजन 6 को Host किया. अपने सभी साथी comedian को कपिल जी पीछे छोड़ते हुए कपिल सर Comedy King बन्ने के Race में काफी आगे निकलते गए.

Standup Comedy में कपिल सर को मानो अब जीत की आदत पड़ चुकी थी, कपिल जी को standup comedy को standing awation मिलने लगे. 2012 में kapil sharma जी ने comedy show कहानी comedy सर्कस में जीत हासिल की. अमृतसर से मुंबई पहुचंकर कॉमेडी की जमीन तलाशने वाले कपिल आज कॉमेडी के सातवें आसमान पर हैं दुनिया की मशहूर Magzine Fox India Magzine के Top 100 Celebrity में उनका नाम शामिल है.

kapil sharma जी ने कुछ फिल्मों में भी हाथ आजमाए हाल ही में आई फिल्म किस किसको प्यार करूं में भी Man Lead Role में नजर आये. उन्होंने बड़ी समझदारी से खुद को छोटे परदे में एक बड़े role के लिए तैयार किया, kapil sharma जी को अब दौलत शोहरत और पहेचान मिल चुकी थी, लेकिन Comedy का Tripple Role दुनिया के सामने आना बाकी था, Tripple Role मतलब Writer, Director, और Producer कपिल सर ने खुद का एक प्रोडक्शन हाउस खोला जो K9 Production से शुरू हुआ, और खुद का show कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल (Comedy Nights With Kapil) लेकर दर्शकों के बीच आये, इस show में इन्होने दिखा दिया की कपिल सिर्फ standup comedian ही नहीं हैं, वो एक Versatile Comedian हैं, इस show में उनकी हाजिर जवाबी लोगों को काफी पसंद आया और उनके बहुत से Dialogue जैसे की बाबा जी का ठुल्लू, औरठोको ताली काफी लोकप्रिय हुआ दर्शंकों के बीच. ये  show Popular British Show Comedy Series कुमार्स अंट न 42 से काफी हद तक मिलता जुलता है.

कपिल का ये show काफी Hit हुआ अपने पहेले ही episode से, दुर्भाग्य से इनके इस show में एक बार आग लग गयी थी जिसमे इनको बहुत नुक्सान हुआ, लेकिन ये हार मानने वालों में से कहाँ इन्होने अपने पुरे जोश खरोश से फिर से शुरुआत की और अपने show को बुलंदियों पर पहुंचा दिया. हाल ही में इनका ये Show Comedy Nights With Kapil का सीजन ख़तम हुआ, इस show में काफी बड़े बड़े पोपुलर लोग आये थे, यहाँ तक की Bollywood King Sharukh Khan Sir जी 2 बार आचुके हैं, हम दुआ करते हैं की इनका 2nd सीजन जल्द ही आये, खुशी की बात ये है की Kapil Sharma जी का एक New Show बहुत जल्द ही आरहा है 23 April से Sony channel पर इस show का नाम है The Kapil Sharma Show उम्मीद है और दुआ है हम सबकी तरफ से ये Show भी जियादा से जियादा Hit हो.

Top 10 Facts About Kapil Sharma: शीर्ष 10 तथ्य कपिल शर्मा के बारे में (Kapil Sharma Biography In Hindi)

1. कपिल जी का जन्म 2 अप्रैल 1981 (Age 34) में अमृतसर में हुआ, बचपन से इन्हें गायिकी का शोक था, लेकिन इन्होने आगे चलकर हास्य कलाकारी में बहुत नाम कमाए आज पूरी हिन्दुस्तान में Comedy King से मशहूर हैं. कपिल शर्मा जी ने अभी शादी नहीं की है.

2. इनके पिता Jeetendra Kumar शाहेब जी का मौत 2004 में एक लम्बी बीमारी कैंसर (Cancer) की वजह से हुआ.

3. दोस्तों kapil sharma जी का Hit Show Comedy Nights With Kapil एक ब्रिटिश शो, जो  बहुत ही पोपुलर, और फेमस show है जिसका नाम कुमार्श अट न 42 से मैच करता है.

4. Brand एम्बेसडर के लिए भी चुने गए थे 2014 के लोकसभा election में, हमेशा सोशल activity में भी हिस्सा लेते रहेते हैं, समाज के साफ़ सुतरा रखने के लिए स्वच्छ भारत अभियान में भी इन्होने हिस्सा लिया. नशे वगेरा के ये खिलाफ हैं, पशु प्रेमी हैं इन्होने एक Dog को भी गोद लिया हुआ है.

5. Kapil Sharma के गुरु पंजाब के ही रहेने वाले हैं जिनका नाम गुरप्रीत सिंह हैं, कपिल जी इनका बहुत ही सम्मान करते हैं और दिल से अपना गुरु मानते हैं.

6. कपिल जी ने 2005 में ग्रेट इंडिया laughter चैनल में जाकर ऑडिशन दिया था, लेकिन इनको इसमें reject कर दिया गया, लेकिन अपनी महेनत से इन्होने 2007 के 3rd सीजन में फिर से जाके ऑडिशन दिया, इसमें सेलेक्ट होने के साथ साथ इस show के winner भी बने जिसमे इनको 10 लाख रूपये जीते.

7. छोटे से परदे पर अपनी शुरुआत करने वाले कपिल शर्मा ने खुद का 2013 में K9 प्रोडक्शन शुरू किया. जो काफी पोपुलर हुआ, हाल ही में इस सीजन का समाप्त हुआ show, और आने वाले कुछ दिनों में इनका एक न्यू शो आरहा है “The Kapil Sharma Show”..उम्मीद ये ये भी दर्शकों को काफी पसंद आएगी.

8. kapil sharma दोस्तों एक बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर के साथ साथ एक अच्छे , और नेक इंसान भी हैं. हम सब की तरफ से दुआ है की वो हमेशा ऐसे ही विजयी होते रहें और लोगों को हसाते रहें यहीं हम सबकी तरफ से और अच्छी सोच फॅमिली की तरफ से सुभकामनाएँ हैं.

9. कपिल जी अपने सपने धीरे-धीरे पुरे करते दिख रहें हैं, हाल ही में मुंबई के इलावा अमृतसर में भी एक बड़ा सा घर लिए हैं.

10. कपिल शर्मा जी ने अपनी Education अमृतसर से हिन्दू कॉलेज में पूरी की, और शुरूआती पढाई मॉडल टाउन इलाके से की , आगे चलकर वो मुंबई आगये. उनके प्रिंसिपल राजीव कुमारिया का कहेना है की कपिल में बचपन से ही ये प्रतिभा थी.


Sunday, July 31, 2016

अकबर और बीरबल की लघु कथाये( मोम का शेर, बीरबल की खिचड़ी आदि)

मुग़ल वंश के बादशाह और नसीरुद्दीन हुमायूँ के बेटे, जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर और उनके कहे जाने वाले नवरत्न में से एक रत्न बीरबल के किस्से काफी मशहूर हैं । बादशाह अकबर कई बार परेशानियों में फसने पर, या किसी गंभीर मुद्दे पर अपने सलाहकार मंत्री बीरबल की सहायता अवश्य लेते थे। बीरबल ने सन 1528 से सन 1583 तक बादशाह अकबर के दरबार में एक विदूषक एवं सलाहकार बन कर सेवाएँ दी थी। बीरबल स्वभाव से बुद्धिशाली, और किसी भी समस्या का समाधान ढूँढने में निपुण थे। अकबर और बीरबल के अनगिनत किस्सो में से चुनिन्दा किस्से वार्ता स्वरूप दर्शाये हैं, जिसमे बीरबल के बुद्धिचातुर्य का वर्णन है।

तो आइये अकबर-बीरबल के किस्सों के रूप में प्रचलित ऐसी ही तीन चुनिंदा कहानियां देखते हैं:

  मोम का शेर

सर्दियों के दिन थे, अकबर का दरबार लगा हुआ था। तभी फारस के राजा का भेजा एक दूत दरबार में उपस्थित हुआ।

राजा को नीचा दिखाने के लिए फारस के राजा ने मोम से बना शेर का एक पुतला बनवाया था और उसे पिंजरे में बंद कर के दूत के हाथों अकबर को भिजवाया, और उन्हे चुनौती दी की इस शेर को पिंजरा खोले बिना बाहर निकाल कर दिखाएं।

बीरबल की अनुपस्थिति के कारण अकबर सोच पड़ गए की अब इस समस्या को कैसे सुलझाया जाए। अकबर ने सोचा कि अगर दी हुई चुनौती पार नहीं की गयी तो जग हसायी होगी। इतने में ही परम चतुर, ज्ञान गुणवान बीरबल आ गए। और उन्होने मामला हाथ में ले लिया।

बीरबल ने एक गरम सरिया मंगवाया और पिंजरे में कैद  मोम के शेर को पिंजरे में ही पिघला डाला। देखते-देखते मोम  पिघल कर बाहर निकल गया ।

अकबर अपने सलाहकार बीरबल की इस चतुराई से काफी प्रसन्न हुए और फारस के राजा ने फिर कभी अकबर को चुनौती नहीं दी।

बीरबल की खिचड़ी

अकबर ने कडकड़ाती सर्दियों के मौसम में एक दिन यह ऐलान किया की अगर कोई व्यक्ति पूरी रात भर पानी के अंदर छाती तक डूब कर खड़ा रह पाएगा तो उसे 1000 मोहरों का इनाम दिया जाएगा। इस चुनौती को पार करना काफी कठिन था। पर फिर भी एक गरीब ब्राह्मण अपनी बेटी के विवाह के लिए धन जोड़ने की खातिर तैयार हो गया। जैसे-तैसे कर के उसने कांपते, ठिठुरते रात निकाल ली। और सुबह बादशाह अकबर से अपना अर्जित इनाम मांगा। अकबर ने पूछा कि तुम इतनी सर्द रात में पानी के अंदर कैसे खड़े रह पाये।

ब्राह्मण ने कहा कि मैं दूर आप के किले के झरोखों पर जल रहे दिये का चिंतन कर कर के खड़ा रहा, और यह सोचता रहा कि वह दिया मेरे पास ही है। इस तरह रात बीत गयी। अकबर ने यह सुन कर तुरंत इनाम देने से माना कर दिया, और यह तर्क दिया की, उसी दिये की गर्मी से तुम पानी में रात भर खड़े रह सके। इसलिए तुम इनाम के हक़दार नहीं। ब्राह्मण रोता हुआ उदास हो कर चला गया।

बीरबल जानता था की ब्राह्मण के साथ यह अन्याय हुआ है। उसने ब्राह्मण का हक़ दिलवाने का निश्चय कर लिया।

अगले दिन अकबर और बीरबल वन में शिकार खेलने चले गए। दोपहर में बीरबल ने तिपाई लगायी और आग जला कर खिचड़ी पकाने लगा। अकबर सामने बैठे थे। बीरबल ने जानबूझ कर खिचड़ी का पात्र आग से काफी ऊंचा लटकाया। अकबर देख कर बोल पड़े कि अरे मूर्ख इतनी ऊपर बंधी हांडी को तपन कैसे मिलेगी हांडी को नीचे बांध वरना खिचड़ी नहीं पकेगी।

बीरबल ने कहा पकेगी… पकेगी… खिचड़ी पकेगी। आप धैर्य रखें। इस तरह दो पहर से शाम हो गयी, और अकबर लाल पीले हो गए और गुस्से में बोले की “बीरबल तू मेरा मज़ाक उड़ा रहा है? तुझे समझ नहीं आता? इतनी दूर तक आंच नहीं पहुंचेगी, हांडी नीचे लगा।”

तब बीरबल ने कहा कि अगर इतनी सी दूरी से अग्नि खिचड़ी नहीं पका सकती तो उस ब्राह्मण को आप के किले के झरोखे पर जल रहे दिये से ऊर्जा केसे प्राप्त हुई होगी ?

यह सुनकर अकबर फौरन अपनी गलती समझ जाते हैं और अगले दिन ही गरीब ब्राह्मण को बुला कर उसे 1000 मोहरे दे देते हैं। और भरे दरबार में गलती बताने के बीरबल के इस तरीके की प्रसंशा करते हैं।

एक पेड़ दो मालिक

अकबर बादशाह दरबार लगा कर बैठे थे। तभी राघव और केशव नाम के दो व्यक्ति अपने घर के पास स्थित आम के पेड़ का मामला ले कर आए। दोनों व्यक्तियों का कहना था कि वे ही आम के पेड़ के असल मालिक हैं और दुसरा व्यक्ति झूठ बोल रहा है। चूँकि आम का पेड़ फलों से लदा होता है, इसलिए दोनों में से कोई उसपर से अपना दावा नहीं हटाना चाहता।

मामले की सच्चाई जानने के लिए अकबर राघव और केशव के आसपास रहने वाले लोगो के बयान सुनते हैं। पर कोई फायदा नहीं हो पाता है। सभी लोग कहते हैं कि दोनों ही पेड़ को पानी देते थे। और दोनों ही पेड़ के आसपास कई बार देखे जाते थे। पेड़ की निगरानी करने वाले चौकीदार के बयान से भी साफ नहीं हुआ की पेड़ का असली मालिक राघव है कि केशव है, क्योंकि राघव और केशव दोनों ही पेड़ की रखवाली करने के लिए चौकीदार को पैसे देते थे।

अंत में अकबर थक हार कर अपने चतुर सलाहकार मंत्री बीरबल की सहायता लेते हैं। बीरबल तुरंत ही मामले की जड़ पकड़ लेते है। पर उन्हे सबूत के साथ मामला साबित करना होता है कि कौन सा पक्ष सही है और कौन सा झूठा। इस लिए वह एक नाटक रचते हैं।

बीरबल आम के पेड़ की चौकीदारी करने वाले चौकीदार को एक रात अपने पास रोक लेते हैं। उसके बाद बीरबल उसी रात को अपने दो भरोसेमंद व्यक्तियों को अलग अलग राघव और केशव के घर “झूठे समाचार” के साथ भेज देते हैं। और समाचार देने के बाद छुप कर घर में होने वाली बातचीत सुनने का निर्देश देते हैं।

केशव के घर पहुंचा व्यक्ति बताता है कि आम के पेड़ के पास कुछ अज्ञात व्यक्ति पके हुए आम चुराने की फिराक में है। आप जा कर देख लीजिये। यह खबर देते वक्त केशव घर पर नहीं होता है, पर केशव के घर आते ही उसकी पत्नी यह खबर केशव को सुनाती है।

केशव बोलता है,  “हां… हां… सुन लिया अब खाना लगा। वैसे भी बादशाह के दरबार में अभी फेसला होना बाकी है… पता नही हमे मिलेगा कि नहीं। और खाली पेट चोरों से लड़ने की ताकत कहाँ से आएगी; वैसे भी चोरों के पास तो आजकल हथियार भी होते हैं।”

आदेश अनुसार “झूठा समाचार” पहुंचाने वाला व्यक्ति केशव की यह बात सुनकर बीरबल को बता देता है।

 राघव के घर पहुंचा व्यक्ति बताता है, “आप के आम के पेड़ के पास कुछ अज्ञात व्यक्ति पके हुए आम चुराने की फिराक में है। आप जा कर देख लीजियेगा।”

यह खबर देते वक्त राघव भी अपने घर पर नहीं होता है, पर राघव के घर आते ही उसकी पत्नी यह खबर राघव को सुनाती है।

राघव आव देखता है न ताव, फ़ौरन लाठी उठता है और पेड़ की ओर भागता है। उसकी पत्नी आवाज लगाती है, अरे खाना तो खा लो फिर जाना… राघव जवाब देता है कि… खाना भागा नहीं जाएगा पर हमारे आम के पेड़ से आम चोरी हो गए तो वह वापस नहीं आएंगे… इतना बोल कर राघव दौड़ता हुआ पेड़ के पास चला जाता है।

आदेश अनुसार “झूठा समाचार” पहुंचाने वाला व्यक्ति बीरबल को सारी बात बता देते हैं।

दूसरे दिन अकबर के दरबार में राघव और केशव को बुलाया जाता है। और बीरबल रात को किए हुए परीक्षण का वृतांत बादशाह अकबर को सुना देते हैं जिसमे भेजे गए दोनों व्यक्ति गवाही देते हैं। अकबर राघव को आम के पेड़ का मालिक घोषित करते हैं। और केशव को पेड़ पर झूठा दावा करने के लिए कडा दंड देते हैं। तथा मामले को बुद्धि पूर्वक, चतुराई से सुल्झाने के लिए बीरबल की प्रशंशा करते हैं।

सच ही तो है,  जो वक्ती परिश्रम कर के अपनी किसी वस्तु या संपत्ति का जतन करता है उसे उसकी परवाह अधिक होती है।


उफनते नदी-नाले में पांच लोग बहे , वृद्धा युवक की मौत

KnowledgeWorld | फालना-बाली(पाली)
सक्रिय हुए मानसून के चलते शुक्रवार रात और शनिवार तड़के तेज बारिश के कारण जिलेभर में बरसाती नदी-नाले उफान पर है। शनिवार दिन में फालना के पास खारी नदी में जीप समेत जीप चालक को पुलिस ने बचा लिया, जबकि सुमेरपुर के कोरटा गांव के निकट सुकड़ी नदी में तीन युवक बाइक समेत
बह गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दो युवकों को तो बचा लिया, जबकि एक युवक की मौत हो गई। पानी के वेग के कारण काफी तलाश के बाद भी नदी में बही बाइक का पता नहीं लग पाया है। उधर, बोया गांव के पास बरसाती नाले में बहने से एक वृद्धा की मौत हो गई, जिसका शव काफी खोजबीन के बाद पानी से निकाला गया।

छलकने वाला हें रणकपुर बाँध तीर रही हें बोतले

राणकपुर बांध का जल स्तर काफी बढ़ चूका हें , बाँध के पानी पे तीर रही हें बोतले।

कल हें भूरिया बाबा का मेला आज भजन संध्या

गाँव पुराडा,पोमावा, भारुन्दा, मोरडू, और बांकली की सीमाओं से सटी कंकर पहाड़ी के ऊपर हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी शिव शंकर के अवतार महान तपस्वी श्री भूरिया बाबा का मेला हरियाली अमावस्या के दिन अर्थात कल 2अगस्त 2016 को मनाया जायेगा। आज रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन हें आप सभी से निवेदन ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे।

मेले में जाने के लिए सुमेरपुर से  पुराडा से होकर पोमावा फिर भूरिया बाबा का रूट मात्र 5 से 6 km होगा तथा रोड अतिउत्तम रहेगा।
                   जय भूरिया बाबा री


Welcome Friends


I Started A Blog For News Updation .